उप मुख्यमंत्री जी का लाला बाजार में प्रमोद यादव के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ जमकर स्वागत किया गया


खबरी न्यूज़ जौनपुर

जौनपुर:- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जिले में पहुंचने और वापस लखनऊ लौटने के दौरान जिले के कई इलाकों में जोदार गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। उन्हें माला पहनाने की नेताओं में होड़ मची रही।


उप मुख्यमंत्री जी के जौनपुर कार्यक्रम के बाद शाम को मछलीशहर के रास्ते सड़क मार्ग से प्रयागराज जाते वक्त लाला बाजार में मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ जमकर स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने माल्र्यापण किया। श्री मौर्य ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। 


स्वागत करने वालों में  किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, मंडल अध्यक्ष  सुरेंद्र मिश्रा, संदीप सिंह जिला उपाध्यक्ष, राहुल दुबे मंडल अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर, गोरे, संदीप, राहुल दुबे, पवन अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post