तालाब के किनारे मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका - खबरी न्यूज़ जौनपुर

Breaking

Wednesday, June 30, 2021

तालाब के किनारे मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

खबरी न्यूज़ जौनपुर

जौनपुर:- जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब तालाब के किनारे से गांव की ही एक किशोरी का शव बरामद हुआ। किशोरी का शव उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला। मौके पर शव की स्थिति देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही जहां सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए, वहीं कई थानों की पुलिस के साथ एसपीआरए त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे कुछ कहा जा सकता है।


बदलापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड के जवान की 17 वर्षीया पुत्री का शव सुबह घर से 500 मीटर दूर सिवान में तालाब के किनारे पाए जाने से सनसनी फैल गई। पिता के अनुसार रात एक बजे आंख खुली तो पुत्री चारपाई से गायब थी। पूरी रात खोजबीन करते रहे। सुबह लगभग पांच बजे 500 मीटर दूर सिवान स्थित तालाब के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में उसका शव मिला।


चेहरे सहित शरीर पर कई जगह खरोंच सहित चोट के निशान है। मौके पर मिले खून से लथपथ कपड़े को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच को फोरेंसिंक टीम भी पहुंचकर नमूना ली। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

No comments:

Post a Comment

Pages