कन्नौज: विवाद सुलझाने गए प्रधान पति की गोली मारकर हत्या, गांव के ही 5 लोगों पर आरोप


खबरी न्यूज़ जौनपुर

कन्नौज:- उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में प्रधान पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव के ही पांच लोगों पर प्रधान पति की हत्या का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव में प्रधान पति की हत्या से तनाव का माहौल बना हुआ है।


विवाद सुलझाने गया था प्रधान पति

जिले के जलालपुर अमरा गांव की प्रधान रामश्री हैं। बताया जा रहा है कि इनके पति रामशरण पंचायत में विवाद सुलझाने गए हुए थे। आरोप है कि पंचायत के दौरान बात बिगड़ने पर वहां मौजूद एक ग्रामीण ने रामशरण को गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ सदर शिव प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी विकास राय मौके पर पहुंच गए।


पांच लोगों पर हत्या का आरोप

मृतक रामशरण के भतीजे ने बताया कि "चाचा को श्याम बिहारी ने पंचायत के लिए बुलाया था। पंचायत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर श्याम बिहारी, हेमचंद्र, टिंकरी, राहुल और बबलू ने गोली मारकर हत्या कर दी।" मृतक के परिजनों ने पांचों आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post