खबरी न्यूज जौनपुर
लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में देर शाम लखनऊ (Lucknow) के मोहनलालगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष (president) सुजीत कुमार अपने ईट के भट्टे पर जा रहे थे। इस दौरान पहले से ही सड़क पर घात लगाए बैठे। बदमाशों ने सुजीत कुमार के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और वही खुद को बचाने के लिए सुजीत ने जब अपनी सफारी गाड़ी तेजी से आगे बढ़ाई तो बदमाशों ने घेरकर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।
इस दौरान सुजीत कुमार गोलियां लग गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और आसपास के लोगों ने तत्काल सुजीत को मेदांता अस्पताल ले गए। लेकिन जहां डॉक्टरों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस आयुक्त डी.के ठाकुर समेत अन्य अधिकारी मेदांता अस्पताल पहुंचे और फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जहां पर से पुलिस को एक तमंचा और आठ कारतूस बरामद हुए हैं। घटना को लेकर पुलिस आयुक्त डी.के ठाकुर ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है जल्द ही बदमाश गिरफ्तार कर लिए जाएंगे हत्या किन कारणों से हुई है इसकी भी जांच की जा रही है।
