सड़क किनारे अलाव ताप रही वृद्धा को रोडवेज बस ने कुचला



खबरी न्यूज जौनपुर

जौनपुर:- गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव में रविवार की देर शाम आजमगढ़ जा रही रोडवेज बस की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को सड़क से किनारे कराया। करीब आधे घंटे आवागमन भी बाधित रहा।

मऊ डिपो की रोडवेज बस रविवार की शाम सवारी लेकर जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रही थी। बंजारेपुर के पास अनियंत्रित हुई बस ने सड़क किनारे बैठकर अलाव ताप रही चंपा देवी (65) को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही चंपा देवी की मौत हो गई। 


बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। मौके पर जुटी भीड़ का लाभ पाकर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। सड़क पर बस खड़ा होने से आवागमन बाधित हो गया। बाद में जेसीबी की मदद से बस को किनारे किया गया। एसओ रामप्रवेश कुशवाहा ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post