मणिपुर के बाद दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके से मची खलबली

खबरी न्यूज जौनपुर

नई दिल्ली:- मणिपुर के बाद गुरुवार रात करीब 11.30 बजे दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता का फिलहाल पता नहीं लग सका है लेकिन माना जा रहा है कि ये झटके मध्यम तीव्रता तक के हो सकते हैं। झटके महसूस होने के साथ ही लोग दहशत में आ गए और रात को ही अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि भूकंप के दौरान फिलहाल किसी भी तरह की जान माल की हानि की खबर नहीं है।


नहीं पता चला केंद्र
फिलहाल भूकंप का केंद्र क्या था इससे संबंधित जानकारी नहीं मिल सकी है। न ही ये पता चल सका है कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता कितनी थी। लेकिन माना जा रहा है कि ये मध्यम तीव्रता का भूकंप हो सकता ह। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके कुछ देर तक महसूस किए गए जिसके बाद लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post