खबरी न्यूज जौनपुर
लखनऊ:- यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) की पुलिस ने विभूतिखंड के होटल रूद्रा इन में छापा मारकर बड़े सेक्स (sex) रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने होटल के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से गैरप्रांत की कई युवतियां पकड़ी गई हैं। उनका आरोप है कि उनसे यहां पर जबरन गलत काम कराया जा रहा था। पुलिस आयुक्त ने इस मामले की जांच एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंप दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को सेक्स रैकेट के बारे में कुछ दिन पहले किसी ने कॉल कर सूचना दी थी। कॉल करने वाले ने गैरप्रांत की चार युवतियों को बंधक बनाकर गलत काम कराने के बारें में बताया था। एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, होटल रूद्रा इंन में रविवार रात पुलिस टीम ने छापा मारा। अलग-अलग कमरों में चार युवतियां मिलीं। सभी युवतियां गैर प्रांत से बुलाई गई थीं। युवतियों ने आरोप लगाया कि होटल के प्रबंधक व अन्य जिम्मेदारों ने उनसे गलत काम करने को मजबूर किया है। पुलिस ने युवतियों को वहां से मुक्त कराया। वहीं, होटल मैनेजर विवेक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट में कई लोग हैं जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि पूनम नाम की महिला अपने साथियों संग युवतियों से जबरन गलत काम करवा रही थी। इस गिरोह में दीपक नाम का युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने पूनम व दीपक सहित अन्य बिचौलियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। वहीं मुक्त कराई गई युवतियों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
Tags
लखनऊ
