किसानों को दिल्ली में आने की मिली मंजूरी, बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में इकट्ठे होने की इज़ाज़त


खबरी न्यूज जौनपुर

नई दिल्ली- किसानों की पिछले 2 दिन से दिल्ली आने की जद्दोजहद आखिर सफल हो गई है, सरकार बैकफुट पर आ गई है और किसानों को दिल्ली में आने की मंजूरी दे दी गई है। आप जानते हैं कि पंजाब और हरियाणा के किसान 27 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिए थे कि किसानों को दिल्ली ने आने नहीं दिया जाए ,लेकिन पंजाब हरियाणा के किसान हजारों की संख्या में हाईवे पर इकट्ठे होकर जगह-जगह हरियाणा में बैरीकेटिंग तोड़कर दिल्ली की तरफ बढ़ते रहे।


कई जगह किसानों और पुलिस के साथ संघर्ष हुआ, किसानों ने पुलिस के बैरिकेड उठाकर नदी में फेंक दिए। दिल्ली बॉर्डर पर भी किसानों का पुलिस से लगातार संघर्ष चल रहा था, जिसके बाद आखिर सरकार बैकफुट पर आई और सरकार ने किसानों को दिल्ली में आने की मंजूरी दे दी है।


किसानों को दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में आने की मंजूरी दे दी गई है। भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच किसान दिल्ली के बुराड़ी ग्राउंड में इकट्ठा होने शुरू हो गए हैं। किसान अपने साथ गैस सिलेंडर समेत खाने पीने का सामान लेकर आये है , किसानो के हज़ारो ट्रैक्टर दिल्ली में घुसने शुरू हो गए है।


संभावना की जा रही है कि आज या कल ही केंद्र सरकार का कोई प्रतिनिधि मंडल किसानों से वार्ता करेगा हालांकि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर कल ही किसानों को 3 दिसंबर को वार्ता के लिए न्यौता दे चुके थे। आज देश के अन्य राज्यों में भी किसानों के आंदोलन भड़कने के बाद सरकार बैकफुट पर आई है. उत्तर प्रदेश के किसानों ने भी सड़कों पर उतरना शुरू कर दिया है, भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी दिल्ली की ओर कूच कर गए हैं, दिल्ली के चारों तरफ के बॉर्डर पर किसानों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ रही है जिससे सरकार दबाव में आ रही है, एनएच 58 इस समय बंद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post