खबरी न्यूज जौनपुर
उत्तर प्रदेश:- में बिजली बिल जमा करने को लेकर कई सारी बाते सामने आ रही है जिसके तहत बताया जा रहा है कि यदि उत्तर प्रदेश में बिजली का बिल हर महीने जमा नही किया गया तो फिर उपभोगता का कनेक्शन भी कट सकता है।
अब दस हजार या उससे अधिक का इंतजार बिजली विभाग नहीं करेगा। निर्धारित तिथि तक बिजली कर्मी आप से बिल जमा करने का आग्रह करेंगे। अगर आप ने बिल ज्यादा होने पर पार्टमेंट भी करवा दिया, तो कनेक्शन कटने से बचा रहेगा। इसके लिए मध्यांचल एमडी सूर्य पाल गंगवार ने राजधानी समेत सभी उन्नीस जिलों में दिए हैं।
इसलिए यदि आप भी लंबे समय तक बिजली का बिल जमा नही करते हैं तो अब ऐसा करने से जरूर बचें वरना इसके बदले आपको बड़ा हर्जाना चुकाना पड़ सकता है।
Tags
उत्तरप्रदेश
