कल्याण में जुआ अड्डा जोरो पर पुलिस प्रशासन कुंभकर्ण की नींद में - खबरी न्यूज़ जौनपुर

Breaking

Thursday, September 26, 2019

कल्याण में जुआ अड्डा जोरो पर पुलिस प्रशासन कुंभकर्ण की नींद में


महाराष्ट्र(कल्याण) - कल्याण शहर में इन दिनों जुआ और मटके अड्डा जोरो पर चलाया जा रहा है जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नही की जा रही है जिससे आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। साथ ही कल्याण में यह चर्चा का विषय बन गया है। इस जुए के अड्डे के कारण कल्याण का पुलिस प्रशासन विवाद के घेरे में फंस गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण स्थित कल्याण मुरबाड रोड पर बाई के पुतले के सामने बांबूवाले के बाजू में गिरी हाॅल के भीतर एक बड़ा जुआ अड्डा जोरो पर चलाया जा रहा है जिसमें ताश के पत्तों से जुआ खेला जा रहा साथ ही इस जगह पर ही मटका, चक्री, सोरट, अंधरबाहर, पेटी बझार, बाॅल गेम ( पिंग पाॅन्ग) का खेल खेला जा रहा है



इस जुए के अड्डे के कारण युवा पीढ़ी पर गहरा असर पड रहा है साथ ही कई लोग अपने घरखर्चा का पैसा इस जुए अड्डे पर लगा रहे जिससे वह पुरी तरह से बरबादी का शिकार हो रहे है।
 इस बारे में महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लोंडे से फोन द्वारा प्रतिक्रिया पुछे जाने पर उन्होंने कुछ भी प्रतिक्रिया न देते हुए फोन काट दिया। अब सवाल यह उठता है कि इस जुए अड्डे पर
 पोलीस प्रशासन द्वारा कार्रवाई कब होगी ?




No comments:

Post a Comment

Pages