पत्नी ने अपने मित्र के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से फाड़ डाला था पति का पेट - खबरी न्यूज़ जौनपुर

Breaking

Monday, November 15, 2021

पत्नी ने अपने मित्र के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से फाड़ डाला था पति का पेट


खबरी न्यूज जौनपुर

औंग:- थाना क्षेत्र के अकबरखेड़ा गांव में पति की हत्या कर शव छिपाने वाली महिला को पुलिस ने उसके मित्र के साथ सोमवार शाम कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आला कत्ल एक कुल्हाड़ी और डंडा बरामद किया है। मृतक पत्नी के नाजायज रिश्ते में बाधा बना था और मारपीट भी करता था। आरोपियों ने इसी वजह से हत्या करना कबूल किया है।


कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाने के भोजपुर निवासी सिंकू लोधी (28) की ससुराल औंग के अकबरखेड़ा गांव में थी। वह पत्नी उमा के साथ यहां रहता था। सिंकू की पत्नी उमा देवी ने अपने मित्र राजकुमार पासवान के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कुएं फेंका दिया था। कुएं से रविवार को शव बरामद होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।


पुलिस ने उमा देवी और राजकुमार से लंबी पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि सिंकू दो माह पहले दिल्ली कमाने चला गया था। जहां से करवा चौथ पर लौटकर आया था। उसे पत्नी के राजकुमार से रिश्ते का पता लगा था। इस पर उसने विरोध किया। इस वजह से उमा ने सिंकू की हत्या करने की योजना बनाई। सिंकू को 10 नवंबर की रात शराब में नशीली दवाएं पिलाकर बैहोश कर दिया। इसके बाद दुपट्टे से उमा और राजकुमार ने सिंकू के हाथ पैर बांधे। कुल्हाड़ी से उमा ने सिंकू के पेट पर वार किया। डंडे से राजकुमार ने हमला किया। हत्या के बाद शव को भूसे की कोठरी में छिपाया। 12 नवंबर की रात उमा और राजकुमार शव को लादकर घर से करीब दो सौ मीटर दूर कुएं में फेंक दिया था।


कुएं में पुआल डाल शव छिपाने की कोशिश

कुएं में आरोपियों ने सिंकू के शव पर पुआल के ढेर फेंके थे। ताकि किसी को शव नहीं दिखे। कुएं के बाहर भी सात ढेर पुआल के मिले हैं। हत्यारोपियों ने पुआल के ढेर वहां पहुंचाए थे। उनका मकसद शव को आग लगाने के बाद कुएं में फेंकने का था।


मां के साथ जेल में रहेंगी तीनों बेटियां

कोर्ट के आदेश पर हत्यारोपी उमा के साथ उसकी बेटियों नेहा (8), शिवानी (5), चहर (3) भी जेल गए हैं। दरअसल पुलिस ने उमा के भाई राजकुमार और अन्य रिश्तेदारों की नेहा, शिवानी को सुपुर्दगी में देना चाहती थी। कोई भी कोर्ट के सामने सुपुर्दगी लेने को तैयार नहीं हुआ। कोर्ट के आदेश पर तीनों बच्चियो को मां के साथ जेल भेजने का आदेश दिया।


No comments:

Post a Comment

Pages