बरेली: बिना मास्क के बैंक में घुस रहा था शख्स, रोकने पर इतनी बढ़ी बहस की गार्ड ने चला दी गोली, मचा हड़कंप - खबरी न्यूज़ जौनपुर

Breaking

Friday, June 25, 2021

बरेली: बिना मास्क के बैंक में घुस रहा था शख्स, रोकने पर इतनी बढ़ी बहस की गार्ड ने चला दी गोली, मचा हड़कंप

खबरी न्यूज़ जौनपुर

उत्तर प्रदेश:- के बरेली में मास्क न लगाने को लेकर ऐसा विवाद हो गया कि बैंक के गार्ड ने एक ग्राहक पर गोली चला दी जिससे बैंक में मौजूद अधिकारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। घटना शुक्रवार सुबह करबी 11 बजे बरेली की बैंक ऑफ बड़ौदा की स्टेशन शाखा की है।


बरेली की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में रहने वाले राजेश कुमार का बैंक ऑफ बड़ौदा की जंक्शन रोड ब्रांच में एकाउंट है। वह सुबह लगभग 11 बजे अपनी पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंचे थे। राजेश की पत्नी प्रियंका का कहना है कि मास्क न होने की वजह से गार्ड ने राजेश को लौटा दिया। जब वो मास्क लगाकर दोबारा बैंक पहुंचे तो गार्ड ने कह दिया कि अब लंच टाइम हो गया है, बाद में आना। गार्ड ने राजेश से बदतमीज़ी की और उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इस पर दोनों में नोकझोंक हो गई। इसी बीच गार्ड ने राजेश के पैर में गोली मार दी। प्रियंका का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद बैंक वालों ने न तो पुलिस को जानकारी दी और न ही एम्बुलेंस को फोन किया। एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने कहा है कि गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गार्ड का नाम केशव कुमार है और वह बरेली के सुभाषनगर इलाके का रहने वाला है। ब्रांच मैनेजर गीता भूषण ने इस मामले में फिलहाल इतना ही कहा है वो अपने ऑफिस में थीं, उन्हें पता नहीं है गोली क्यों और कैसे चली। 


जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं गार्ड केशव प्रसाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। और उसकी बंदूक ज़ब्त कर ली है।

No comments:

Post a Comment

Pages