खबरी न्युज जौनपुर
जौनपुर:- कोरोना के बढ़ते मामले को रोकने हेतु द्वारिकामाई चैरिटी संस्था की तरफ से पूरे भारत मे मास्क अनिवार्यता अभियान की शुरूवात कर दी है। इसी कड़ी में रविवार की शाम बदलापुर के इंद्रा चौक पर मुंबई अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में करीब सैकड़ो लोगो को मास्क व सेनेटाइजर बाटा गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया द्वारिकामाई चैरिटी संस्था के प्रमुख गौरीशंकर चौबे के आदेशानुसार यह मास्क अनिवार्य ता अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा।जिससे देश को जल्द ही कोरोना मुक्त किया जा सके।पूर्व प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि गौरीशंकर चौबे जी द्वारा यह अभियान काफी सराहनीय है जिससे लोगो को मास्क अनिवार्यता के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर अमर उजाला के वरिष्ट पत्रकार अर्जुन शर्मा, दैनिक जागरण के पत्रकार सुनील चतुर्वेदी व हिंदुस्तान के पत्रकार सहित पूर्व प्रधान विनोद शर्मा,पंकज शर्मा,राज शर्मा, विपिन शर्मा उपस्थित रहे।
