खबरी न्युज जौनपुर
महाराष्ट्र:- सहित कई प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उल्हासनगर शहर में सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक ही दुकान और प्रतिष्ठान खुल सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। थाना स्तर पर पुलिस बाजारों के खुलने और बंद होने के समय की निगरानी करेगी। नियमों के उल्लंघन करने वालो पर पुलिस और मनपा प्रसासन कार्यवाही करेगी। और मास ना लगाने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा।
शासन ने सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक बाजारों के खुलने का समय नियत किया था। कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के चलते इस नियम में ढील दे दी गई थी। कई बाजार रात 12 बजे के बाद तक खुलने लगे थे। यही कारण है कि शहरों में रात तक भीड़ जमी रहती थी।
शहर में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक शहर में बाजार खोले जाएं। पुलिस गश्त करके इस नियम का पालन सुनिश्चित करे।
Tags
उल्हासनगर
