खबरी न्युज जौनपुर
आजमगढ़:- में शनिवार की रात करीब 12:00 बजे मजदूरों से भरी मैजिक सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद मैजिक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मैजिक में सवार चार लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार रात 12:00 बजे के बाद हुआ। आजमगढ़ की ओर से एक ट्रक गोरखपुर की ओर जा रहा था। वहीं, मजदूरों से भरा मैजिक गोरखपुर की ओर से वाराणसी जा रहा था। अशरफपुर बॉर्डर पर दोनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में ट्रक चालक विपिन चौहान(25) निवासी डुमरी थाना रामपुर देवरिया और मैजिक सवार सुक्खू मिस्त्री(60) पुत्र बोरड़ निवासी कादीपुर रोहनिया वाराणसी की मौके पर मौत हो गई। ट्रक सवार दो खलासी धर्मेंद्र(22) पुत्र रामदास गोंड निवासी डुमरी, अकरम(22) पुत्र इम्तियाज निवासी डुमरी देवरिया, और मैजिक सवार चार घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में मैजिक सवार रमेश भारती(60) निवासी कादीपुर रोहनिया वाराणसी की भी मौत हो गई।

