पंचायत चुनाव की तारीखों पर डिप्टी CM ने दिया संकेत, जानिए कब हो सकते हैं चुनाव


खबरी न्यूज जौनपुर

उत्तर प्रदेश:- में पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैंं। पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने चुनाव की तारीखों को लेकर बड़ा संकेत दिया है।


बोर्ड परीक्षआों से पहले होंगे चुनाव
डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव बोर्ड परीक्षाओं से पहले ही संपन्न करा लिए जाएंं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग 20 अप्रैल से पहले ही पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में लगा हैै। गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत चुनाव के साथ ही ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव भी कराए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने बताया कि भाजपा पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है।


24 अप्रैल से शुरू हो रही हैं बोर्ड परीक्षाएं

यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की तरफ से जारी यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर टाइम टेबल 2021 पीडीएफ के अनुसार दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार 24 अप्रैल 2021 से शुरू होंगी। हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 10 मई को गणित के पेपर के साथ समाप्त होंगी और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मई को नागरिक शास्त्र के पेपर के साथ समाप्त होंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post