उन्नाव- में दो लडकियों के मिले शव, गांव में तनाव का माहौल, CBI जांच की मांग

खबरी न्यूज जौनपुर

उत्तर प्रदेश:- के उन्नाव में उस समय हडकंप मच गया, जब खेत में 2 लडकियों के शव पाए गए। पुलिस परिवार के लोगों को बगैर शव दिए अंतिम संस्कार करने जा रही थी, जिस पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया है। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं और इस मौत की जांच CBI से कराने की मांग की है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले बबुरहा गांव के खेत में 3 लड़कियां संदिग्ध अवस्था में पाई गई थीं। जिनमें 2 की मौत हो गई है। एक हालत नाजुक है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


जिन दो 2 लड़कियों की मौत हुई है, उनके शव का 4 डॉक्टरों का पैनन पोस्टमार्टम करेगा। जिसमें 3 पुरुष और एक महिला शामिल है। डॉक्टरों के नाम डॉ. आशुतोष वैष्णव, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. कौशलेंद्र कुमार और डॉ. अर्चना हैं। पोस्टपार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


यह भी पढ़े-  प्रेमी संग पति की हत्या कर शव घर के स्टोर रूम में दफना दिया..


जानिए क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबुरहा में बुधवार को शाम को 3 लड़कियां खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गईं थी। घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों के मुताबिक, तीन लड़कियां खेत में कपड़े से बंधी हुई मरणासन्न अवस्था में थी। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने तीनों को अस्पताल ले गए। जहां 2 लड़कियों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरी की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post