अयोध्या: तपस्वी छावनी के महंत परमहंस को घर में नजरबंद किया गया, मांस और शराब की बिक्री बंद करने कि कर रहे थे मांग

खबरी न्यूज जौनपुर

अयोध्या:- के परिसर में अंडा, मांस और शराब की बिक्री बंद करने सहित कई मांगों को लेकर अनशन कर रहे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस को प्रशासन ने उनके घर में ही नजरबंद कर दिया है। नजरबंद किए जाने के बाद महंत ने अपने घर पर ही अनशन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि अयोध्या में अंडा, मांस और शराब की बिक्री बंद होनी चाहिए। गोवंश की रक्षा के लिए गौरक्षा मंत्रालय बनाया जाए। अयोध्या में ऐतिहासिक कुंडों की जमीनों पर से अवैध कब्जे हटवाए जाएं।


इन मांगों को लेकर वह शनिवार को महोबरा बाजार में अनशन करने जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रोककर घर में नजरबंद कर दिया। बता दें कि महंत परमहंस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अनशन करने के दौरान चर्चा में आए थे। अनशन के कारण उनकी तबियत खराब हो गई थी और उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती करवाया गया था। वह हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात कहते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post