अखिलेश यादव का जौनपुर में जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत

 

खबरी न्यूज जौनपुर

जौनपुर:- पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं सांसद अखिलेश यादव का मंगलवार को एयरपोर्ट से जौनपुर के निगोह में एक कालेज में आयोजित स्व पारस नाथ यादव के जयंती कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के बसनी तिराहे पर सैकड़ों सपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।विधानसभा क्षेत्र के बसनी कुआर ताड़ी समेत अन्य जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।


वही बसनी में विधानसभा अध्यक्ष उदल पटेल के नेतृत्व किया गया। बसनी तिराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कार रुकवाकर हाथ हिलाकर व मिलाकर सपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया वहींं सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ के आगे पुलिस मौन दिखाई पड़ी। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कमलेश पटेल साधु यादव मनोज यादव, निलेश यादव, शिवनाथ गोड़, चंद्रेश पाल, सुरेन्द्र पटेल कुसुम प्रजापति सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।



सुबह 11.50 बजे पूर्व सीएम अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर पहुंचे और वाराणसी के कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों से संक्षिप्‍त मुलाकात के बाद सड़क मार्ग से 12.03 बजे जौनपुर के लिए रवाना हो गये। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव चार्टर विमान से 11.50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, डॉ. बहादुर यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, विधायक प्रभुनाथ यादव, शालिनी यादव, पीयूष यादव, अखिलेश मिश्रा, आनंद मौर्य, सुजीत पांडेय, रोहित शुक्ला, रतन यादव, बरखू यादव, मो. जुबेर सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सपा नेता सेल्फी लेने में काफी परेशान दिखे जिसके चलते सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशान होना पड़ा।

Post a Comment

Previous Post Next Post