खबरी न्यूज जौनपुर
गलत साइड से आकर टैंकर ने मारी टक्कर
हादसे के वक्त वहां मौजूद रहे एक शख्स ने बताया कि कुछ समय पहले उस कार ने उनकी कार को ओवरटेक किया था। उनकी कार, दुर्घटनाग्रस्त कार के पीछे थी। उन्होंने देखा कि गलत साइड से आ रहे टैंकर ने उनके आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। शायद टैंकर के डीजल टैंक में लीकेज थी। इस टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई।
मदद की गुहार लगाते रहे कार में फंसे लोग
कार में आग लगने के बाद उसमें बैठे लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन आग ने उन्हें बुरी तरह से घेर लिया। वे बाहर नहीं निकल पाए लेकिन चीख-चीख कर मदद की गुहार लगाते रहे। उनकी चीखों से पूरा इलाका दहल गया। वहां मौजूद कई लोगों ने मदद के लिए आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन आग की वजह से कोई कुछ नहीं कर सका। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने कार में फंसे एक बच्चे को निकालने की कोशिश की लेकिन नहीं निकाल पाए। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। कुछ देर में कार से आ रही चीखें शांत पड़ गईं। अंदर पांच जिंदगियां खत्म हो गईं।
