खबरी न्यूज जौनपुर
जौनपुर:- तिलकधारी महाविद्यालय में 33% सीट वृद्धि के सम्बंध में छात्र नेता शुभम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में 5 सदस्यीय छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें गत वर्ष इंटर पास करने वाले छात्र छात्राओं की संख्या को देखते हुए 33% सीट बढ़ाने की मांग की गई है। जिससे छात्रों का भविष्य बर्बाद होने से बचाया जा सके करीब 30 मिनट प्राचार्य के साथ हुई चर्चा के दौरान प्राचार्य ने कुलपति से बात कर सीट बढाये जाने का आस्वासन दिया है, ज्ञापन में छात्रों ने सीट न बढाये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है वरिष्ठ छात्र नेता अवनीश सिंह ने कहा है
इस वर्ष इंटर के पास छात्रों की संख्या को देखा जाए तो एडिट(सरकारी) कॉलेजो में वर्तमान सीटों की संख्या न के बराबर है। छात्र प्रवेश हेतु दर दर की ठोकरें खा रहे हैं यूनिवर्सिटी प्रशासन तत्काल 33% सीट बढ़ाकर सभी छात्रों का प्रवेश सुनिश्चित कराये उन्होंने कहा है कि किसी भी कीमत पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवार न होने देंगे, सीट न बढाई जाती तो रणनीति बद्ध आंदोलन किया जायेगा। छात्र नेता विकास सिंह ने कहा है कि सीट बढाये जाने की मांग करना छात्रों का लोकत्रांतिक अधिकार है। जिसे छात्र हर परिस्थिति में लेकर रहेंगे, यूनिवर्सिटी प्रशाशन को छात्रों की जायज मांग को गंभीरता पूर्वक लेना होगा अन्यथा कॉलेजो में पठन पाठन का कार्य बाधित होता है तो उसके ज़िम्मेदार यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रशाषन होगा। इस मौके पर छात्रनेता अवनीश सिंह निकुंभ, धीरज सिंह, राजेश यादव मौजूद रहे।
