काल बना कोहरा उत्तरप्रदेश के संभल में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 7 लोगों की हुई मौत


खबरी न्यूज जौनपुर

उत्तरप्रदेश:- के संभल से बुरी खबर आ रही है। यहां कोहरे की वजह से एक रोडवेज बस तेज रफ्तार कंटेनर से भिड़ गई। बता दें हादसे में अभी तक 7 लोगों के मरने की खबर आई है। पुलिस के अनुसार अभी मरने वालों की संख्या में और बढ़ोत्तरी की जा सकती है। अभी मौके पर रेसक्यू ऑपरेशन जारी है।


मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर लगा जाम

यह हादसा संभल के धनारी थाना इलाके में मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर हुआ है। हादसा जब हुआ जब तेज रफ्तार बस एक कंटेनर से टकरा गई। पुलिस को जब खबर दी गई उसके बाद सभी मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में जबरजस्त शोर हुआ था। घटना के बाद स्वयं एसएसपी चक्रेश मिश्र मौके पर पहुंच कर हालात को संभाला है।


7 शव निकाले गए

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया है कि अभी तक 7 शव निकाले जा चुके हैं। पुलिस का अनुमान है कि हादसे में अभी जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ सकती है और अभी 25 लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस लगातार शवों को बाहर निकालने का काम कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post