छात्रा को फोन कर सबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था दारोगा, ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद निलंबित

 

खबरी न्यूज जौनपुर

भदोही:- जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर सुरक्षा की किससे उम्मीद करें। उत्तर प्रदेश के भदोही में एक पुलिसकर्मी पर छात्रा से छेड़छाड़ और फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगा है।पीड़िता के मुताबिक चौकी प्रभारी उसे फोन कर शारीरिक संबध बनाने का दवाब बनाता था। छात्रा ने सबूत के रूप में आरोपी सब-इंस्पेकटर से बातचीत की रिकार्डिंग भी अधिकारियों को दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राम बदन सिंह ने मामला सामने आने पर तत्कालीन चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।


छात्रा की दी गई तहरीर के मुताबिक भदोही कोतवाली क्षेत्र की कस्बा चौकी पर तैनात रहे संतोष राय उसे फोन कर अश्लील बातें करता था। छात्रा के द्वारा जो ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है उसमें आरोपी चौकी इंचार्ज रात में लगभग 11 बजे उसको फोन कर एक रात के लिए अपने पास बुलाने का दबाव बना रहा था। बताया जाता है कि फरियादी छात्रा एक प्रकरण को लेकर चौकी इंचार्ज के पास मदद मांगने गई थी। उसके बाद से तत्कालीन चौकी इंचार्ज छात्रा का फोन कर परेशान करने लगा था।आरोपी संतोष राय पीड़िता को अक्सर रात को फोन करने लगा।आशिक मिजाज चौकी इंचार्ज छात्रा पर शारीरिक सबंध बनाने का दवाब बना रहा था।


पीड़ित छात्रा की शिकायत से महकमे में हड़कंप मच गया एसपी राम बदन सिंह ने तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जांच में सब-इंस्पेक्टर संतोष राय दोषी पाया गया जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ भदोही कोतवाली में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post