मुंबई पुलिस की हिरासत में अर्नब गोस्वामी, सामने आई बड़ी वजह


खबरी न्यूज जौनपुर

मुंबई:- रिपब्लिक न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह लगातार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सीधे हमले कर रहे हैं। पुलिस ने अर्नब को उनके घर से हिरासत में लिया है। वहीं, अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई है।


मिली जानकारी के अनुसार अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की सुसाइड की जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। रिपब्लिक टीवी पर चलाए जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने अर्नब के साथ बदसलूकी की।


इंटीरियर डिजाइनर की सुसाइड नोट में कहा गया था कि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य- फिरोज शेख और नीतेश सारदा ने उन्हें 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया जिसके कारण उन्हें आर्थिक तंगी झेलना पड़ा। अर्नब हाल के दिनों में कई मामलों में अपने कार्यक्रम के दौरान मुंबई और महाराष्ट्र की पुलिस पर सवाल उठाते रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post