![]() |
| बदलापुर-खुटहन-शाहगंज की मुख्य सड़क |
खबरी न्यूज जौनपुर
जौनपुर: सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के चाहे जितने दावे करे लेकिन सच्चाई आज भी उतनी ही दूर नजर आती है। इस मौसम की पहली बरसात ने सरकारी दावों की पोल खोल कर रख दिया है । जब नेशनल हाईवे की सड़कें गड्ढा युक्त है तो गांव गली की सड़कों का हश्र क्या होगा सहज अनुमान लगाया जा सकता है । हालाकिं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मरम्मत कराने का दावा ठोकते हुए गड्ढा युक्त सड़क के लिए माल बाहक वाहनों खास कर ट्रक आदि को जिम्मेदार ठहराते हैं।
यहां बता दे कि बदलापुर-खुटहन-शाहगंज की मुख्य सड़क रविवार को हुई भारी बारिश से तालाबनुमा हो गयी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में लबालब भरा पानी उपरोक्त बातों की गवाही दे रहे है। इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीरों का आवागमन होता है। मुसाफिर इन मौत रूपी गड्ढों में गिरकर हर रोज चुटहिल हो रहे है। एक तरफ सरकार प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने पर जोर दे रही है तो वहीं विभाग जनता की इस विकराल समस्या पर आंखे मूंदे है। सड़क पर चलने वाली गाड़ियों के कल पुर्जे खराब हो रहे है। जिससे कोरोना काल में वाहन स्वामियों पर अतरिक्त खर्च का दबाव बढ़ गया है। डिहियाँ गॉव निवासी समाजसेवी राकेश मिश्रा ने कहा विभाग ने लापरवाही की पराकाष्ठा पार कर दी है। अगर मानसून आने से पहले ही इन गड्ढों को गिट्टी व तारकोल से भर दिया गया होता तो आज यह नौबत देखने को नही मिलती।अंजान मुशाफिर इन गड्ढों में गिरकर चुटहिल हो रहे है। सड़क पर पानी भरा होने से पता ही नही चल पा रहा है कि सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। सड़क गड्ढा युक्त होने के कारण प्रतिदिन इस मार्ग पर लगभग आधा दर्जन के आस पास वाहन गड्ढे में फंसे नजर आते है।
Tags
जौनपुर
