गिरती अर्थव्यवस्था व बेरोजगारी के खिलाफ आज से शुरू होगा कांग्रेस का जनांदोलन - खबरी न्यूज़ जौनपुर

Breaking

Tuesday, November 5, 2019

गिरती अर्थव्यवस्था व बेरोजगारी के खिलाफ आज से शुरू होगा कांग्रेस का जनांदोलन

खबरी न्यूज़ जौनपुर

मिर्जापुर। बाजीराव कटरा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के शिविर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में छह नवंबर से 15 नवंबर तक चलने वाले 10 दिवसीय आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन ढहती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी व भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध स्वरूप है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छह से लेकर 15 नवंबर तक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे। वे सड़कों एवं गली- मोहल्लों में उतरकर सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह विरोध बढ़ती बेरोजगारी, हताश युवा पीढ़ी, किसानों पर अत्याचार, बढ़ती अर्थव्यवस्था और बर्बाद हो रहे प्रदेश एवं भारत के लिए हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी का स्वरूप छोटा होगा। साथ ही ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष 45 वर्ष के नीचे के होंगे। जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने कहा कांग्रेस के नए-पुराने साथियों को साथ लेकर चला जाएगा।

किसी भी कार्यकर्ता को सम्मान पूर्वक समायोजित करने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व उपाध्यक्ष राजधर दुबे ने कहा कि इस आपात की घड़ी में गिरती अर्थव्यवस्था व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस जन आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर माता प्रसाद दुबे, बृजदेव पांडेय, दीपचंद्र जैन, राजेंद्र शुक्ला, सुधाकर, अखिलेश सिंह, अशोक गुप्ता, कैलाश उपाध्याय, सोनावर खां, शीतलेश्वर पाठक, अशोक उपाध्याय, भारतेंदु यादव आदि थे। इसके पूर्व प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार की स्थिति ठीक नहीं है। आम जनता को इनकी नीतियों से कोई लाभ है बल्कि उनका शोषण हो रहा है। वे कांग्रेस की ओर आशाभरी निगाहों से देख रहे हैं। कांग्रेस आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ेगी।

No comments:

Post a Comment

Pages