जफराबाद (जौनपुर):- दुर्घटना में विधायक समेत चार घायल


जौनपुर के जाफराबाद थाना क्षेत्र के  रत्तीपुर मोड़ के पास गुरुवार को सड़क हादसे में क्षेत्रीय विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह व तीन अन्य घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

विधायक डा. हरेंद्र सिंह धर्मापुर विकास खंड के कलंदरपुर गांव में आंगनवाड़ी केंद्र उद्घाटन समारोह से अपने फॉर्च्यूनर गाड़ी से जिला मुख्यालय लौट रहे थे। रत्तीपुर मोड़ के पास मोहद्दीपुर निवासी युवक के वाहन से विधायक की कार में टक्कर लग गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह, पीआरओ संतोष कुमार सिंह, ड्राइवर अरविद कुमार शुक्ल व गनर भानू सिंह घायल हो गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। 

विधायक के पीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में टक्कर मारने वाले युवक जय शंकर यादव के खिलाफ तहरीर दी गई थी लेकिन जांच पड़ताल के बाद विधायक के किसी तरह की कार्रवाई न चाहने पर मामला रफा-दफा हो गया उन्होंने कहा कि टक्कर मारने वाला युवक गरीब परिवार से है। उसने जानबूझकर टककर नहीं मारी थी, इसलिए विधायक ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का इरादा बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post