बाबा के गढ़ में अखिलेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब


खबरी न्यूज जौनपुर 

नेता गिरि:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही है। जो लोग मंहगाई को कम करने की बात कहते थे, उन्होंने मंहगाई बढ़ाई है। युवाओं को नौकरी नहीं मिली है। गोरखपुर में विकास नहीं हुआ, यहां नाव का विकास हुआ। पूरा शहर बरसात के पानी से भरा हुआ था।


उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता विकास देखने का इंतजार कर रही है। मैं यहां राज्य के विकास की अपील करने आया हूं। भाजपा को 2024 की चिंता नहीं बल्कि 2022 में लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा याद करिए उस दिन को जब लॉकडाउन लगा था, हमारे मजदूरों को महाराष्ट्र- गुजरात से पैदल चलकर आना पड़ा। कोरोना काल में अस्पतालों में लोगों को मदद की जरुरत थी, उस वक्त सरकार ने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया था।

फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनावत के आजादी वाले बयान से मचा बवाल,मुज़फ़्फ़रपुर में जलाया गया पुतला, पद्मश्री छिनने की हो रही मांग

राष्ट्रीय अध्यक्ष के इंतजार में सपा कार्यकर्ता और नेता सुबह से ही एयरपोर्ट और आसपास जमा हो गए थे। दोपहर लगभग 12:00 बजे अखिलेश यादव का चार्टर प्लेन गोरखपुर एयरपोर्ट पर लैंड किया। बाहर निकलने पर गेट पर ही सपाइयों ने उन्हें घेर कर नारेबाजी शुरू की। एयरपोर्ट से समर्थकों के नारेबाजी के बीच उन्हें विजय यात्रा रथ तक पहुंचने में करीब 10 मिनट लग गए। यहां उन्होंने औरत की छत पर चढ़कर भारी भीड़ का हाथ हिला कर स्वागत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post