वाराणसी कैंट रेलवे स्‍टेशन के पास मिला संदिग्‍ध ब्रीफकेस, बम स्‍क्‍वैड की जांच के दौरान क्या मिला जान कर चौक जाओगे

खबरी न्यूज़ जौनपुर

वाराणसी:- कैंट रेलवे स्टेशन मार्ग पर सुबह करीब दस बजे संदिग्ध ब्रीफकेस मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं जानकारी होने के बाद बम स्‍क्‍वैड ने मोर्चा सम्हाला और बम की जांच की गई। इस दौरान रास्‍ते से आने जाने वाले लोगों को रोक दिया गया और जांच पड़ताल के बाद पूरी तरह से संतुष्‍ट होने के बाद ही रास्‍ते को खोला गया। इस दौरान क्षेत्र में काफी गहमागहमी बनी रही।


सिगरा थानांतर्गत मालगोदाम- कैंट स्टेशन मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब 10.15 बजे संदिग्ध अटैची मिलने से सनसनी फैल गई। बकरीद की नमाज के बाद खबर मिलते ही अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे। हालांकि, इलाकाई सिगरा पुलिस और बीडीएस ने मोर्चा सम्हाला और समय रहते लोगों की गति‍विध‍ि को रोककर ऑपरेशन शुरु किया गया। वहीं बम स्‍क्‍वायड के पहुंचने के बाद मौके पर अटैची की जांच की गई। जाच के दौरान अटैची से घरेलू जरूरत के सामन और दिनचर्या की वस्तुएं मिली तो सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली। मामला सामान्य होने और आवाजाही शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

Post a Comment

Previous Post Next Post