ननिहाल मे आई युवती की गोली लगने से हुई मौत


खबरी न्यूज जौनपुर 

जौनपुर:- महराजगंज थाना क्षेत्र के देल्हूपुर गांव में ननिहाल आई युवती की मंगलवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। स्वजन के कुछ भी बताने से कतरा रहे है , जिसके कारण पूरी घटना रहस्यमय बनी हुई है। 


सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव की काजल मौर्या (19) पुत्री कुलदीप मौर्य बड़ी विवाहित बहन ऋचा मौर्या संग सोमवार को अपनी ननिहाल आई थी। करीब एक पखवाड़े पूर्व उसके बड़े मामा राम बहादुर मौर्य का देहांत हो गया था। इसी सिलसिले में उसके छोटे मामा फतेह बहादुर मौर्य द्वारा आयोजित पूजा में वह शामिल होने आई थी। दोपहर दो बजे वह ऋचा के साथ कमरे में थी। उसी समय गोली चलने की आवाज सुनकर छत पर मौजूद ननिहाल के लोग कमरे में पहुंचे तो काजल को खून से लथपथ छटपटाती पाया। गोली उसके सीने में लगी थी। काजल को उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृत काजल राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज सिंगरामऊ में बीए (द्वितीय वर्ष) की छात्रा थी। ननिहाल के लोग घटना के बारे में कुछ बता नहीं पा रहे हैं, जिससे पूरा मामला बेहद संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post