जौनपुर में ट्रक की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की मौत,सड़क पर बाइक फिसलने से हुआ हादसा

खबरी न्यूज जौनपुर

जौनपुर:- लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंच हटिया सेंट पैट्रिक स्कूल के पास दोपहर लगभग 12:30 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। दोनों त्रयोदशाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रेलर को छोड़कर चालक फरार हो गया। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। मृतकों की शिनाख्त उनके आधार कार्ड से हुई। पुलिस ने काफी देर बाद वाहन को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।


महराजगंज थाना क्षेत्र के मोइनुद्दीनपुर गांव निवासी अंबिका सिंह (60) अपने पुत्र संजय सिंह की ससुराल में आयोजित त्रयोदशाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने भतीजे सोनू सिंह (35) के साथ बाइक से केराकत जा रहे थे। पचहटिया स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल के पास सड़क किनारे पड़ी मिट्टी पर अचानक बाइक फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।

इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने दोनों को चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से मृतकों की शिनाख्त की। काफी देर तक उन्हें पिता-पुत्र ही माना जाता रहा, बाद में घरवाले पहुंचे तो स्थिति स्पष्ट हुई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर को छोड़कर फरार हो गया। बीच सड़क वाहन खड़ा हो जाने के चलते जौनपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर आवागमन थम गया। पुलिस ने किसी तरह ट्रेलर को हटवाकर रास्ता खाली करवाया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Post a Comment

Previous Post Next Post