पूरे उत्तर भारत में भूकंप- दिल्ली, UP, पंजाब, राजस्थान में झटके, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में भी हिली धरती


खबरी न्युज जौनपुर

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार रात को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के यह झटके रात 10 बजकर 34 मिनट पर महूसस किए गए हैं। भूकंप इतना तेज था कि एनसीआर क्षेत्र में मौजूद बहुमंजिला इमारतें हिल गईं। दिल्ली एनसीआर में आए भूकंप का केंद्र राजस्थान का अलवर शहर रहा, ग्रेटर नोएडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।


भूकंप के झटकों के बाद लोगो मे डर का माहौल दिखाई दिया और वो घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली एनसीआर में भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.2 मापी गई है. ये झटके 20 से 30 सेकेंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटका इतना तेज था कि लोगों ने घरों में रखे सामानों और पंखों को भी हिलते हुए देखा।


देश से बाहर यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान में भूकंप का केंद्र फैजाबाद था और इसकी तीव्रता 7.5 रिएक्टर स्केल रही। 15 सेकंड तक भूकंप रहा. न्‍यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के बाद इंडोनेशिया में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। तजाकिस्तान-चीन बॉर्डर के क्षेत्र में भी 6.0 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।



Post a Comment

Previous Post Next Post