जौनपुर:- शिवसेना प्रमुख और हिंदू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी की जयंती प्रतापगंज में स्थित बजरंग बली मंदिर में युवा शिवसेना जिला प्रमुख राजेश यादव के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान युवा शिवसेना जिला प्रमुख राजेश यादव ने कहा हमें बाला साहेब ठाकरे के कट्टर हिंदूवादी विचारधारा पर चलते हुए पार्टी को हर गांव, नगर, कस्बे, में मजबूत करते हुए पार्टी को जिले में मजबूत करना होगा।
वहीं शिवसैनिको ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे अपने जीवन काल में राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे हैं, जो राष्ट्र की लड़ाई में हमेशा आगे रहे हैं जिस समय अमरनाथ यात्रा रोकने की कोशिश की गई की गई थी, उस समय बालासाहेब ठाकरे यह ऐसे नेता थे जो आवाज उठाई और अमरनाथ यात्रा नहीं तो हज यात्रा भी नहीं होगी ऐसे महान पुरुषों को भारत सरकार की तरफ से भारत रत्न सम्मानित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद महाराज जी, शिवसेना नेता विक्की सिंह, अभिषेक सिंह (op), अभय प्रताप सोनकर, बिपिन यादव,पप्पू यादव, रॉयल यादव, जयप्रकाश सोनकर, शुभम कनौजिया, सूरज कुमार(सूर्या), विक्की यादव, राजन सेठ, यश सेठ, नितिन जायसवाल, आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे।
