पिता ने बेटी को गोली से उड़ाया, दो दिन पहले लौटी थी ससुराल से


खबरी न्यूज जौनपुर

उत्तर प्रदेश:- के फतेहपुर में दो दिन पहले ससुराल से मायके आई बेटी की आदतों से तंग आकर शनिवार सुबह पिता ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर खुद ही बाइक से थाने जाकर सरेंडर कर दिया। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।


थरियांव थाने के जयसिंहपुर मजरे सनगांव निवासी चन्द्रमोहन यादव की विवाहित बेटी स्वाती देवी गुरुवार को अपने देवर के साथ ससुराल कानपुर के सचेंडी से मायके आई थी। शनिवार सुबह अचानक पिता चन्द्रमोहन ने स्वाती को पकड़ा और चाचा नरसिंह यादव ने उसे गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर में ही बेटी का शव छोड़कर चन्द्रमोहन बाइक से थाने पहुंचा और सरेंडर कर पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि बेटी का चाल-चलन ठीक न होने से एक साल पहले जल्दबाजी में कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र में चकरपुर मंडी के पास शादी कर दी थी, बावजूद इसके स्वाती की आदतें नहीं सुधरीं। इससे तंग आकर ससुराल वाले दो दिन पूर्व उसे मायके छोड़ गए थे।


चंद्रमोहन ने बताया कि गोली मारने के बाद भाई जयसिंह शहर की ओर चला गया है। घटना की जानकारी के बाद सीओ थरियांव अनिल कुमार व स्थानीय पुलिस गांव पहुंची और घर से दो नाली बंदूक व खोखा बरामद किया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर नरसिंह की तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post