डीआरएम पहुंचे जौनपुर जंक्शन, स्‍टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा और अतरिक्त शौचालय बनवाने का दिया निर्देश


खबरी न्यूज जौनपुर

 जौनपुर:- डीआरएम उत्तर रेलवे संजय त्रिपाठी शुक्रवार शाम तीन बजे जौनपुर जंक्शन पर बुनियादी सुविधाओं को देखने पहुंचे। उन्होंने पुरानी इमारत को दुरुस्त का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही स्टेशन परिसर में साफ-सफाई को लेकर भी चेताया। तकरीबन पंद्रह मिनट स्टेशन पर रहे डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। लखनऊ से होते हुए वे अकबरपुर टांडा से जफराबाद तक हुए विद्युतीकरण ट्रैक पर 110 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन को दौड़ाई। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर भी कुछ देर तक रूक कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।


डीआरएम ने जौनपुर जंक्शन को महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन बताते हुए पेयजल व विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर में कहीं भी अंधेरा न रहे। साथ ही उन्होंने प्लेटफार्म संख्या एक पर अतरिक्त शौचालय बनवाने का निर्देश भी दिया। डीआरएम के निरीक्षण को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने पूरी तैयारी का प्रयास किया था फिर भी वे यहां की खामियों को डीआरएम की नजरों से बचा नहीं सके। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक केके अरोड़ा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक वीपी सिंह व एइएन तेजवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post