मुंबई में छठ पूजा तालाबों पर करने का परमीशन न मिलने पर श्री भवानी मित्र मंडल की ओर से कृत्रिम तालाब बनाया गया। इसी तर्ज मंदिर के पास महिलाओं ने पूजा किया



खबरी न्यूज जौनपुर

उल्हासनगर:- महानगर में रहने वाले बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग मुंबई में भी बड़े पैमाने पर छठ का पर्व मनाते हैं। हर साल उल्हास नदी के किनारों पर छठ व्रतियों का जमावडा लगता था लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते इस पर पाबंदी लगा दी गई। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग इस बार अपने घरों की छतों और आसपास से ही डूबते सूरज को अर्ध्य देने को मजबूर हुए। 


उल्हासनगर में श्री भवानी मित्र मंडल की ओर से भवानी मंदिर के पास कृत्रिम तालाब बनाया गया जहा पर महिलाओं ने छठ पूजा किया। श्री भवानी मित्र मंडल के अध्यछ  श्री राम कुम्भार ने बताया कि छठ ब्रत के दौरान हर साल उनके यहां 50 से ज्यादा लोग आते थे और मिलकर एक साथ पूजा अर्चना करते थे। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते रिश्तेदारों ने भी एक दूसरे से दूरी बनाने में ही भलाई समझी। 


मूल रूप से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले श्री राम ने बताया कि यह हमारा प्रमुख त्योहार है लेकिन सरकार की ओर से भी कुछ दिशा-निर्देश दिए गए थे जिनका पालन करना जरूरी था इसलिए इस बार श्री भवानी माता मंदिर पर ही कृत्रिम तालाब बना कर सीमित लोगों के साथ परिवार ने छठ पूजा का आयोजन किया।


इस मौके पर श्री भवानी मित्र मंडल के अध्यछ श्री राम कुम्भार और शिवसेना उत्तरभारतीय उपविभाग संगठक श्री राकेश यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, कौशल झा, सत्यम झा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post