जौनपुर के सिपाही ने किया उत्तरप्रदेश पुलिस को शर्मशार

खबरी न्यूज़ जौनपुर

जौनपुर: जिले में एक सिपाही की शर्मनाक करतूत से पूरी उत्तर प्रदेश पुलिस को शर्मसान होना पड़ रहा है। सिपाही ने शराब पीकर न सिर्फ जमकर तांडव मचाया, बल्कि आने जाने वालों को गंदे और अश्लील इशारे करता रहा। उसकी इस इन गंदी हरकतों का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सिपाही की इस हरकत को देख मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गयी
मामला जौनपुर के नईगंज तिराहे का है। जहां सिपाही ओम प्रकाश सिंह ने नशे में धुत होकर खूब दबंगई दिखायी। इस दौरान सिपाही इस कदर नशे में था कि लबे सड़क उसकी पैंट सरक गयी तो उसने पैंट उतार दी और अंडरवेयर पहने अश्लील इशारे करता रहा और तांडव मचाता रहा। कुल मिलाकर यूपी की योगी सरकार और पुलिस के मुखिया यूपी पुलिस की छवि सुधारने में जी जान से जुटे हैं, उस सारी कवायद पर पानी फेर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post